Follow Us:

Stay updated with the latest news, stories, and insights that matter — fast, accurate, and unbiased. Powered by facts, driven by you.

दिल्ली में यमुना का कहर: खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर, बस्तियों में घुसा पानी |

दिल्ली में यमुना का कहर: खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर, बस्तियों में घुसा पानी |

दिल्ली में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है क्योंकि यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। मंगलवार सुबह यमुना का स्तर 205.33 मीटर दर्ज किया गया और अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शाम तक यह 206.50 मीटर तक पहुंच सकता है। नदी के बढ़ते पानी ने यमुना बाजार जैसे निचले इलाकों की बस्तियों में दस्तक दे दी है, जहां लोग अपना सामान समेटकर राहत कैंपों की ओर जाते नजर आए। उधर, गुरुग्राम में सोमवार को मात्र चार घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई, जिससे हीरो होंडा चौक और द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गए। लगातार बारिश और बैराज से छोड़े जा रहे पानी ने दिल्ली और एनसीआर में हालात और गंभीर कर दिए हैं। प्रशासन ने निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।


Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.

Share: