राजस्थान में पुलिस का बड़ा एक्शन! 17,049 ठिकानों पर एक साथ दबिश, 7,744 गिरफ्तार
- bySanjay
- 07 October, 2026
राजस्थान में पुलिस का बड़ा एक्शन! 17,049 ठिकानों पर एक साथ दबिश, 7,744 गिरफ्तार
राजस्थान में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को बड़े स्तर पर एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। प्रदेशभर में एक ही दिन में पुलिस की 2,961 विशेष टीमों ने करीब 17,049 चिह्नित ठिकानों पर दबिश दी। इस व्यापक कार्रवाई में पुलिस ने कुल 7,744 अपराधियों और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक इस अभियान में 12,151 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। कार्रवाई का फोकस वांछित अपराधियों, हार्डकोर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, इनामी बदमाशों और कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बने लोगों पर रहा।
55 इनामी और 354 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई में 55 इनामी अपराधी और 354 हार्डकोर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर पकड़े गए। इसके अलावा हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों में वांछित 95 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में 141 आरोपी, जबकि आबकारी अधिनियम के तहत 173 आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 787 नए मामले भी दर्ज किए।
टोंक में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां
जिलेवार कार्रवाई में टोंक में सबसे ज्यादा 407 गिरफ्तारियां हुईं। यहां 97 पुलिस टीमों ने 363 ठिकानों पर दबिश दी।
इसके बाद उदयपुर में 354, भीलवाड़ा में 330, डीग में 291, अजमेर में 280, धौलपुर में 246, हनुमानगढ़ में 241, चूरू में 233, पाली में 226 और अलवर में 207 गिरफ्तारियां की गईं।
जयपुर में भी व्यापक कार्रवाई
राजधानी जयपुर में भी पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाया। जयपुर वेस्ट में 215, जयपुर नॉर्थ में 178, जयपुर ईस्ट में 173 और जयपुर साउथ में 142 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में भी 101 गिरफ्तारियां हुईं।
डीजीपी ने क्या कहा?
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के अनुसार, इस विशेष अभियान का उद्देश्य प्रदेश में शांति और सुरक्षा का माहौल मजबूत करना तथा अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है। पुलिस के मुताबिक इस तरह की दबिश आगे भी जारी रहेंगी।
एक ही दिन में हजारों ठिकानों पर हुई यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस के बड़े राज्यव्यापी अभियानों में शामिल रही। अभियान के आंकड़ों से साफ है कि कार्रवाई केवल वांछित अपराधियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि अलग-अलग मामलों में कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बने लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.
राजस्थान में अपराधों...
Related Post
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.









