Follow Us:

Stay updated with the latest news, stories, and insights that matter — fast, accurate, and unbiased. Powered by facts, driven by you.

BJP का बड़ा एक्शन! 41 बागी नेताओं पर गिरी गाज, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासन

BJP का बड़ा एक्शन! 41 बागी नेताओं पर गिरी गाज, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासन

BJP का बड़ा एक्शन! 41 बागी नेताओं पर गिरी गाज, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासन

राजस्थान में निकाय चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने या उनके विरोध में प्रचार करने वाले 41 नेताओं-कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई की जद में आने वाले नेताओं में 26 जयपुर से जुड़े हैं। BJP का यह कदम पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागियों को लेकर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद कई जगहों पर पार्टी के ही कार्यकर्ताओं और नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया। इससे पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के सामने चुनौती खड़ी हुई।

BJP ने ऐसे बागी उम्मीदवारों और उनके समर्थन में सक्रिय कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए छह साल के निष्कासन का फैसला लिया है। पार्टी के इस एक्शन के बाद राजस्थान की स्थानीय राजनीति में सियासी हलचल और तेज होने की संभावना है।


Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.

Share: