कार में मोदी-पुतिन की सीक्रेट बातचीत का खुलासा, पुतिन ने बताया क्या हुई चर्चा
- bypari rathore
- 04 September, 2025
_1756982076.png)
कार में मोदी-पुतिन की सीक्रेट बातचीत का खुलासा, पुतिन ने बताया क्या हुई चर्चा
बीजिंग/तियानजिन।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई ‘कार डिप्लोमेसी’ चर्चा अब चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।
तियानजिन से द्विपक्षीय वार्ता स्थल तक पुतिन की लग्जरी AURUS लिमोजिन में दोनों नेता साथ सफर कर रहे थे। करीब 45 मिनट की यात्रा के दौरान हुई बातचीत किसी को नहीं पता थी। लेकिन अब खुद पुतिन ने इस ‘सीक्रेट टॉक’ का खुलासा किया है।
पुतिन ने बताया क्या हुई चर्चा
रूस लौटने के बाद पत्रकारों ने पुतिन से पूछा कि आखिर पीएम मोदी से उनकी कार में क्या बातचीत हुई थी। इस पर पुतिन ने बताया:
उन्होंने मोदी को हाल ही में अमेरिका के अलास्का में हुई अपनी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वार्ता के बारे में विस्तार से बताया।
अगस्त में हुई इस बैठक का मुख्य एजेंडा था यूक्रेन युद्ध का स्थायी समाधान खोजना।
रूस के शीर्ष आर्थिक दूत किरिल दिमित्रिएव के अनुसार यह वार्ता काफी उत्पादक रही और अमेरिका ने रूस का "अच्छा स्वागत" किया।
होटल पहुंचकर भी जारी रही बातचीत
रिपोर्ट्स के अनुसार, तियानजिन से होटल पहुंचने के बाद भी दोनों नेता करीब 50 मिनट तक कार में ही बैठे रहे और अपनी निजी चर्चा को जारी रखा।
यानी मोदी और पुतिन के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार गहन वार्ता हुई।
रूसी मीडिया का कहना है कि यह शायद दोनों नेताओं के बीच अब तक की सबसे महत्वपूर्ण गोपनीय बातचीत रही।
विशेषज्ञों की राय
मॉस्को के राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बातचीत में न केवल यूक्रेन मुद्दे बल्कि भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों, ऊर्जा सहयोग और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई होगी।
भारत के लिए यह संकेत है कि रूस अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ संबंध सुधारने की कोशिश करते हुए भी अपने पारंपरिक मित्र भारत को प्राथमिकता देता है।
Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.
"Peter Dutton Affirm...
Related Post
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.