निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में मिला शव
- bypari rathore
- 18 September, 2026
निठारी कांड से बरी हुए सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में मिला शव
हरिद्वार: बहुचर्चित निठारी कांड से जुड़े रहे सुरेंद्र कोली की शुक्रवार, 18 सितंबर को हरिद्वार में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में एक चाय की दुकान के अंदर उनका शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि मौत के पीछे की वजह और परिस्थितियों की जांच अभी जारी है।
कुछ दिन पहले ही शुरू की थी चाय की दुकान
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कोली पिछले कुछ समय से हरिद्वार में रह रहे थे। हाल ही में वह भूपतवाला इलाके में आए थे और सप्त सरोवर रोड पर चाय की दुकान/खोखा चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक, यह दुकान उन्होंने कुछ ही दिन पहले शुरू की थी। इसी स्थान पर उनका शव मिला।
पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके से किसी सुसाइड नोट के मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मौत के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।
मौके पर मिली आईडी से हुई पहचान
हरिद्वार पुलिस के अनुसार मौके से मिले पहचान पत्र और फोटो के आधार पर मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में की गई। पुलिस ने उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्थिति साफ होगी।
निठारी कांड से क्या था संबंध?
सुरेंद्र कोली का नाम वर्ष 2006 में सामने आए नोएडा के बहुचर्चित निठारी हत्याकांड मामलों से जुड़ा था। इस मामले में उन्हें कई मामलों में आरोपी बनाया गया था और लंबे समय तक कानूनी कार्रवाई चली।
हालांकि, बाद की न्यायिक प्रक्रिया में उन्हें कई मामलों में बरी किया गया। नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ बचे अंतिम मामले में भी उनकी क्यूरेटिव याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें बरी कर दिया था। इसके बाद वह जेल से बाहर आ गए थे।

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल हरिद्वार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मौत से पहले क्या हुआ था और इसके पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था।
फिलहाल पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है, लेकिन मौत की अंतिम वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.
राजस्थान में अपराधों...
Related Post
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.









