मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, ऊर्जा-रक्षा से लेकर वैश्विक संघर्षों तक हुई चर्चा
- bySanjay
- 11 September, 2026
मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, ऊर्जा-रक्षा से लेकर वैश्विक संघर्षों तक हुई चर्चा
नई दिल्ली। 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नई दिल्ली में अहम मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-रूस के बीच राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में पश्चिम एशिया और ब्लैक सी क्षेत्र के संघर्षों सहित प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इन संघर्षों का समुद्री व्यापार और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर असर पड़ने की बात सामने आई। प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्षों के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
दोनों नेताओं ने भारत और रूस की विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई। इसके साथ ही व्यापार और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। भारत और रूस का लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।
बैठक के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को रूस में होने वाले 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया, जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया। सम्मेलन की तारीख दोनों देशों की सुविधा के अनुसार तय की जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित तिरुक्कुरल की प्रति भी भेंट की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भारत की मेजबानी में BRICS सम्मेलन में वैश्विक संघर्षों, व्यापार और बदलती विश्व व्यवस्था पर चर्चा हो रही है।
Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.
"Peter Dutton Affirm...
Related Post
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.



_1788625516.png)
_1788535598.png)



