Follow Us:

Stay updated with the latest news, stories, and insights that matter — fast, accurate, and unbiased. Powered by facts, driven by you.

जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को मेयर चुनाव, इसी दिन आएगा परिणाम

जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को मेयर चुनाव, इसी दिन आएगा परिणाम

जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को मेयर चुनाव, इसी दिन आएगा परिणाम

राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में महापौर चुनाव 25 सितंबर 2026 को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। इन चुनावों के साथ सुकेत नगरपालिका में अध्यक्ष पद का चुनाव भी होगा।

आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 18 सितंबर को लोक सूचना, 19 सितंबर तक नामांकन, 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 22 सितंबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख रहेगी। इसके बाद 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू की जाएगी और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

इन तीनों नगर निगमों में मेयर चुनाव का कार्यक्रम पहले टाल दिया गया था। कुछ वार्डों में EVM से जुड़ी तकनीकी समस्या के बाद दोबारा मतदान कराया गया और 17 सितंबर को उसके परिणाम सामने आए। इसके बाद आयोग ने मेयर चुनाव की नई तारीख तय की है।

अब जयपुर, जोधपुर और कोटा में पार्षदों के बीच मेयर पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कौन मेयर बनेगा, इसका फैसला 25 सितंबर को मतदान और मतगणना के बाद होगा।


Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.

Share: