देवनारायण भगवान की झंडा यात्रा पर महवा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
- bySanjay
- 11 September, 2026
Rajasthan News | महवा
देवनारायण भगवान की झंडा यात्रा पर महवा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

महवा। गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण महाराज की विशाल झंडा यात्रा के महवा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ढिग, नगर और कठूमर-कुंडा क्षेत्र से रवाना हुई यह यात्रा निवाई-टोंक स्थित जोधपुरिया धाम की ओर बढ़ रही है। महवा क्षेत्र में प्रवेश के बाद सर्वसमाज के लोगों ने जगह-जगह यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
लाडनपुर में उमड़ा जनसैलाब
यात्रा के लाडनपुर पहुंचने पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रियों के लिए ठंडाई और प्रसादी की व्यवस्था की गई। इसके बाद नहाड़िया, भवनपुरिया और राजपुर में पंचायत मुख्यालय पर भी यात्रा का स्वागत हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने झंडों का पूजन कर भगवान श्री देवनारायण महाराज के जयकारे लगाए।
सर्वसमाज ने किया यात्रा का स्वागत
कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह महुआ सहित कई स्थानीय लोग शामिल हुए। लाल सिंह केसरा, मंडल अध्यक्ष कांग्रेस, और अजयराज लाडनपुर के नेतृत्व में टीम सर्वसमाजी एवं ओमप्रकाश हुडला समर्थकों की ओर से यात्रा का स्वागत-सम्मान किया गया।
ग्राम जहाजिया में यात्रियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। वहीं केसरा चौराहे पर यात्रा ने करीब दो घंटे विश्राम किया। इस दौरान ब्रह्म पटेल, धनसिंह, कुंवर सिंह और बिजेंद्र सिंह सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
झंडों के साथ यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु
केसरा का बास, नहाड़िया, पाखर और गढ़ हिम्मत सिंह सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने-अपने झंडों के साथ यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में देवनारायण भगवान के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया।
इसके बाद यात्रा टोडरा, भापुर और शहदपुर होते हुए महवा पहुंची। यात्रा का पीपलखेड़ा में रात्रि विश्राम हुआ। रास्ते में ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी, ठंडाई और अल्पाहार की व्यवस्था की।
धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश
देवनारायण भगवान की झंडा यात्रा में सर्वसमाज की भागीदारी ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया। यात्रा के स्वागत को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए।
कार्यक्रम में अजीत सिंह महुआ, सरजीत सिंह खेड़ली, ब्रह्म पटेल, विजय सिंह सुबेदार, लाल सिंह केसरा, बिजेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, अजयराज लाडनपुर, मूलसिंह, नरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, जगराम, बलराम, हरिओम, अवधेश, विजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.
GST कटौती का बड़ा फा...
Related Post
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.


_1788626724.png)
_1788539517.png)




