दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025: 3518 पदों पर सुनहरा मौका, 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं आवेदन |
- bySheetal
- 02 September, 2025
दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025 के तहत कुल 3518 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से 25 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन चलेगी। इस भर्ती में 10वीं, 12वीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगी, यानी कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद अनुसार 1 से 3 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें प्रतिमाह लगभग ₹6,000 से ₹7,000 स्टाइपेंड मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.







