सरकारी नौकरी: इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास और इंजीनियर कर सकते हैं अप्लाई
- bypari rathore
- 02 August, 2025
इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन एयरफोर्स (Indian Airforce) में अग्निवीर वायु भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 11 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख 25 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों का कार्यकाल कुल 4 साल का होगा। इसके बाद सेवा निधि योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों को लगभग 10.08 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
यह भर्ती अविवाहित महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए खुली है। 12वीं पास उम्मीदवार, साथ ही इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री धारक भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें:
ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
“Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें ताकि योग्यता, आयु सीमा और अन्य नियम व शर्तों की पूरी जानकारी मिल सके।
Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.
Related Post
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.






