Follow Us:

Stay updated with the latest news, stories, and insights that matter — fast, accurate, and unbiased. Powered by facts, driven by you.

RPSC सहायक कृषि अभियंता भर्ती 2025: 281 पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि, जानें योग्यता व चयन प्रक्रिया

News Image

RPSC ने निकाली 281 पदों पर भर्ती, आज है आवेदन की अंतिम तिथि

सहायक कृषि अभियंता पदों के लिए उम्मीदवारों को मिलेगा आयु सीमा में छूट

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि विभाग में सहायक कृषि अभियंता (Assistant Agriculture Engineer – AAE) के 281 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से चल रही थी। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 रात 12 बजे तक निर्धारित है।

पदों का विवरण

इस भर्ती में कुल 281 पद शामिल हैं, जिनमें सामान्य वर्ग के 101, अनुसूचित जाति के 45, अनुसूचित जनजाति के 34–36, अन्य पिछड़ा वर्ग के 59, अति पिछड़ा वर्ग के 14 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 28 पद आरक्षित हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास कृषि इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की समझ भी जरूरी है।
आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 3 साल तक की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी (क्रीमीलेयर)/ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹600

एससी/एसटी/ओबीसी-नॉन क्रीमीलेयर/एमबीसी-नॉन क्रीमीलेयर/EWS-नॉन क्रीमीलेयर/पीडब्ल्यूडी: ₹400

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-14 के अनुसार लगभग ₹56,100 मासिक वेतन मिलेगा।

RPSC ने सांख्यिकी अधिकारी पद पर निकाली भर्ती, 21 साल वाले करें अप्लाई | RPSC  has announced recruitment for the post of Statistics Officer, 21 year olds  can apply
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि विभाग में सहायक कृषि अभियंता (Assistant Agriculture Engineer – AAE) के 281 पदों पर भर्ती निकाली है

अंतिम मौका

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आज रात 12 बजे के बाद आवेदन लिंक बंद हो जाएगी। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन करें।


Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.

Share: