राजस्थान ग्राम रक्षक भर्ती 2025: 8वीं पास के लिए भर्ती, अंतिम तिथि 15 अगस्त
- bySheetal
- 01 August, 2025
राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य पुलिस विभाग द्वारा ग्राम रक्षक (Gram Rakshak) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती खासकर 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए है जो अपने गांव या क्षेत्र में सेवा देना चाहते हैं। इच्छुक आवेदक 15 अगस्त 2025 तक अपने नजदीकी पुलिस थाना में आवेदन जमा कर सकते हैं।
)
यह भर्ती ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत होगी जिसमें स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में प्रत्यक्ष इंटरव्यू एवं दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा। ग्राम रक्षक को गांव में सुरक्षा, निगरानी, और प्रशासन को सूचना देने जैसे कार्य सौंपे जाएंगे।
इस भर्ती के तहत आवेदकों को ₹5000 से ₹8000 तक का मानदेय भी दिया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्थानीय थाना कार्यालय से अधिसूचना की पुष्टि अवश्य करें और सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करें।
Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.
Related Post
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.







_1774976043.png)
_1774674277.webp)
