Follow Us:

Stay updated with the latest news, stories, and insights that matter — fast, accurate, and unbiased. Powered by facts, driven by you.

जयपुर में फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12.09 करोड़ की ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12.09 करोड़ की ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में ₹12.09 करोड़ की साइबर ठगी: राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट के जरिए हुई ₹12,09,65,512 की ठगी के मामले में भोपाल निवासी विशाल शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 5 हो गई है।

ठगी का तरीका भी काफी शातिर था। पीड़ित को WhatsApp पर kdeonegold.net वेबसाइट का लिंक भेजा गया और ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग में आकर्षक रिटर्न का लालच दिया गया। पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में करीब ₹6 करोड़ जमा किए। वेबसाइट के वर्चुअल वॉलेट में मुनाफे सहित करीब ₹9.42 करोड़ दिखाए गए।

जब पीड़ित ने ₹5.02 करोड़ निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने इनकम टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर और पैसे जमा करवाए। इस तरह कुल ठगी ₹12.09 करोड़ से अधिक हो गई।

पुलिस को मनी ट्रेल की जांच में ₹25 लाख का लेनदेन विशाल शर्मा के बैंक खाते तक पहुंचा, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।


Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.

Share: